Sunday, May 3, 2026

National

spot_img

सूरजगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान को मिली रफ्तार, 150 बालिकाओं का हुआ टीकाकरण

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

सूरजगढ़/झुंझुनूं ।
बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से खंड सूरजगढ़ में एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान तेज गति से संचालित किया जा रहा है। पूर्व सांसद संतोष अहलावत की प्रेरणा एवं पहल पर चल रहे इस अभियान के तहत निजी व सरकारी विद्यालयों में बालिकाओं का लगातार टीकाकरण किया जा रहा है।

अभियान के अंतर्गत टैगोर पब्लिक स्कूल एवं सरस्वती पब्लिक स्कूल में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। शनिवार को टैगोर पब्लिक स्कूल की 13 एवं सरस्वती पब्लिक स्कूल की 4 बालिकाओं सहित कुल 17 बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया। अब तक पूरे खंड सूरजगढ़ में 150 बालिकाएं इस टीकाकरण से लाभान्वित हो चुकी हैं।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार एवं सरस्वती पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर संदीप ने अपने बच्चों का टीकाकरण कराकर अन्य अभिभावकों को जागरूक करने का संदेश दिया। उन्होंने बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए इस अभियान को अत्यंत आवश्यक बताया।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग एवं सीएमएचओ डॉ. छोटेलाल गुर्जर के निर्देशन में संचालित इस अभियान में उपखंड अधिकारी दीपक चंदन, बीसीएमओ डॉ. हरेंद्र धनखड़, बीपीओ सुमेर सिंह, सीबीईओ श्रीमती बसंता, एसीबीईओ अनिल कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रसविकाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र बालिकाओं से अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण करवाने की अपील की है, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।

International

RELATED ARTICLES