ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी, झुंझुनूं
झुंझुनूं जिले में पुलिस ने गैंगस्टर्स, एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए व्यापक स्तर पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से उगाए जा रहे 8,153 अफीम के पौधे जब्त कर नष्ट किए गए।
गैंगस्टर्स एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के आरोपियों पर ताबड़तोड़ दबिश 8153 अफीम पौधे जब्त । अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस एजीटीएफ एनटीएफ राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार झुंझुनू पुलिस ने एक दिवसीय विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाकर अपराधियों पर बड़ा प्रहार किया। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के सुपरविजन में 1 मार्च 2026 को अल सुबह से जिले भर में सघन कारवाही की गई।
अभियान के तहत गैंगस्टर्स, संगठित अपराधियों, सोशल मीडिया पर गैंग समर्थकों, आर्म्स एक्ट और फायरिंग मामलों के आरोपियों, इनामी अपराधियों, एनडीपीएस एक्ट के अपराधियों तथा वांछित व फरार अपराधियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। कारवाही के दौरान sविभिन्न गैंग से जुड़े कुल 111 अपराधियों के ठिकानों पर दबिश दी गई। जिनमें से 27 के पूछताछ नोट और डोजियर तैयार किए गए। इस अभियान में सात फरार इनामी और वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही दो वाहन और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

अन्य कारवाही में 41 लोगों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया। चार वांछित आरोपियों को पकड़ा गया तथा विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किए गए। विशेष रूप से पुलिस थाना गोठरा ने बड़ी कारवाही करते हुए 8153 अफीम के टोड़ों से युक्त पौधे जब्त किए और आरोपी बाबूलाल गुर्जर के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि इस एरिया डोमिनेशन अभियान से अपराधियों में भय व्याप्त हुआ है और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। झुनझुनू पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे अभियान जारी रखे जाएंगे।




