Wednesday, April 22, 2026

National

spot_img

विकसित ग्राम अभियान को रफ्तार सीईओ जिला परिषद की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश 

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी, झुंझुनूं

झुंझुनूं, 21 अप्रैल ।
राजस्थान सरकार के महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान’ के तहत मंगलवार को अलसीसर पंचायत समिति में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैलाश चंद्र यादव ने की। इस दौरान मंडावा एवं अलसीसर पंचायत समितियों के ग्राम विकास अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

सीईओ यादव ने ग्राम पंचायतों को वर्ष 2047 तक विकसित बनाने के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए आमजन से सुझाव लेकर ग्राम सभा से अनुमोदन प्राप्त किया जाए और इसके बाद मास्टर प्लान को 2047 पोर्टल पर समय पर अपलोड किया जाए।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा RITI के माध्यम से ग्राम विकास के लिए तीन चरणों में योजनाएं तैयार की जा रही हैं—अल्पकालिक योजना वर्ष 2030 तक, मध्यकालीन योजना वर्ष 2035 तक तथा दीर्घकालीन योजना वर्ष 2047 तक। अब तक की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने पर जोर दिया।

सीईओ ने पंचायत समिति मंडावा के विकास अधिकारी अमित चौधरी एवं अलसीसर की विकास अधिकारी ममता चौधरी को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों से आवश्यक आंकड़े एकत्रित कर उनका सत्यापन किया जाए तथा हितधारकों से विचार-विमर्श के बाद ग्राम पंचायतों के मास्टर प्लान समय पर पोर्टल पर अपलोड किए जाएं।

गौरतलब है कि ‘विकसित राजस्थान @2047’ की तर्ज पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार करने हेतु यह अभियान 20 मार्च से 15 मई तक संचालित किया जा रहा है।

बैठक में अतिरिक्त विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, लेखाधिकारी, कनिष्ठ अभियंता सहित दोनों पंचायत समितियों के ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES