Wednesday, April 22, 2026

National

spot_img

अमेठी में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान

ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद

अमेठी
जनपद अमेठी के मुसाफिरखाना क्षेत्र में सोमवार को एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। पूरे काजिम अली गांव के पास स्कूल के पहले दिन घर से निकले एक मासूम बच्चे की तेज रफ्तार प्राइवेट स्कूल बस की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्चा अपने जीवन के पहले स्कूल दिवस को लेकर उत्साहित था और घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक निजी स्कूल बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्चे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के तुरंत बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करने लगे।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में स्कूल वाहनों द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। तेज रफ्तार, नियमों की अनदेखी और चालक की लापरवाही के चलते इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ग्रामीणों की मांग:

  • दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी
  • स्कूल वाहनों की सख्त जांच और नियमों का पालन
  • पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम दिखाई दे रही है।

International

RELATED ARTICLES