Wednesday, April 22, 2026

National

spot_img

खरगोन में किसान की आत्महत्या से सनसनी, सुसाइड से पहले बनाया वीडियो 

ब्यूरो चीफ: आशाराम कुंडले, खरगोन (मध्य प्रदेश)

खरगोन।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रहेगांव में एक किसान द्वारा की गई आत्महत्या का मामला सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। मृतक सालकराम यादव ने कीटनाशक दवाई पीकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले मृतक ने एक वीडियो बनाकर अपने कदम के पीछे की वजह भी बताई है।

जानकारी के अनुसार, सालकराम यादव ने वीडियो में आरोप लगाया कि गांव के ही निवासी सुरेश द्वारा पिछले एक महीने से उन्हें और उनके परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। मृतक ने बताया कि सुरेश, जो कभी उनका घनिष्ठ मित्र था, को उन्होंने जमीन खरीदने के लिए करीब 45 लाख रुपये दिए थे। लेकिन बाद में सुरेश ने बेईमानी करते हुए पैसे लौटाने से इनकार कर दिया।

वीडियो में मृतक ने यह भी बताया कि जिस सेठ से जमीन का सौदा तय हुआ था, उसे भी 21 लाख 60 हजार रुपये बयाने के रूप में दिए गए थे, लेकिन उसने भी न तो जमीन दी और न ही पैसे वापस किए। लगातार हो रही इस धोखाधड़ी और मानसिक दबाव के चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।

घटना के बाद मृतक के पुत्र आयुष, पुत्री एवं भांजी ने भी पूरे मामले की पुष्टि करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर करीब एक बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश और उसके पुत्र कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को थाने में हिरासत में रखा गया है और आगे की जांच जारी है

  • 45 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद
  • आत्महत्या से पहले वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
  • मानसिक प्रताड़ना से परेशान था मृतक
  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस प्रशासन पूरे मामले की गहन जांच में जुटा हुआ है।

International

RELATED ARTICLES