Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

शाहपुरा में छात्राओं को मिला साइबर सुरक्षा का ज्ञान

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा, भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीलवाड़ा के निर्देशानुसार “Transformative Tuesdays” कार्यक्रम के तहत वीर माता माणिक कंवर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शाहपुरा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शाहपुरा सानिया हाशमी ने छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, हैकिंग और साइबर बुलिंग जैसे अपराधों के बारे में विस्तार से बताया तथा इनसे बचाव के उपाय भी समझाए। साथ ही बताया कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

इस अवसर पर अपर लोक अभियोजक हितेश शर्मा, तालुका सचिव आजाद मोहम्मद, अधिवक्ता दीपक पारीक, न्यायालय स्टाफ दशरथ रेगर एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य रीता धोबी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

शिविर में छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा, मजबूत पासवर्ड बनाने, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। लगभग 220 छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।

अंत में छात्राओं को कानून के प्रति जागरूक रहते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

International

RELATED ARTICLES