Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

जयपुर में अंबेडकर जयंती पर एकता का महासंदेश, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का भव्य सम्मेलन

ब्यूरो चीफ: इमरान खान, आबू रोड

जयपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर पीसीसी कार्यालय जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा संविधान जागरूकता एवं एकता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चौपदार ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रदेश अध्यक्ष एम. डी. चौपदार ने उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत एवं सम्मान किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह आयोजन एकता, सद्भाव और संगठन की मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों, सोशल मीडिया टीम तथा असम विधानसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने वाली टीम का शाल ओढ़ाकर, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में सिरोही जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम सहित प्रदेशभर से आए अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

सम्मेलन के दौरान संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का संदेश दिया गया, साथ ही समाज में एकता और भाईचारे को और सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया गया।

International

RELATED ARTICLES