Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

महुआ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर निकली विशाल रैली

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

महुआ। भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर महुआ कस्बे में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके आदर्शों को स्मरण किया गया।

कार्यक्रम के तहत कस्बे में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भाग लिया। रैली में शामिल लोगों ने बाबा साहेब के विचारों का प्रचार-प्रसार करते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर विश्व के महानतम संविधान निर्माता थे, जिन्होंने महिलाओं, मजदूरों, किसानों तथा शोषित एवं वंचित वर्ग के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बाबा साहेब को एक महान अर्थशास्त्री, समाजशास्त्री, विधिवेत्ता, लेखक, संपादक और शिक्षाविद के रूप में याद किया गया।

भीम आर्मी के जिला सचिव चैनसुख खटीक ने बताया कि रैली में समाज के हर वर्ग की भागीदारी रही, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम में भीम आर्मी के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे, जिनमें ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश खटीक (महुआ), विकास खटीक, मीडिया प्रभारी अनिल रेगर (महुआ), ब्लॉक उपाध्यक्ष कालूलाल बलाई, ब्लॉक सचिव दिनेश मेघवंशी, कमलेश बैरवा, कमल बेरवा, महामंडल महामंत्री रामप्रसाद रेगर, हर्षित खटीक, सत्यनारायण बलाई, भेरूलाल खटीक, रतन बलाई सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और समाज में समानता एवं न्याय स्थापित करने का संकल्प लिया।

International

RELATED ARTICLES