Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

जहाजपुर में मेधावी छात्रा निशा रेगर का सम्मान, अंबेडकर जयंती पर हुआ आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

जहाजपुर। भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति, जहाजपुर द्वारा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा निशा कुमारी रेगर (पुत्री नरेश रेगर) का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।

समिति द्वारा छात्रा निशा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन दर्शन से जुड़ा साहित्य, कलम भेंट कर, साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और महान व्यक्तित्वों के आदर्शों को अपनाने का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर गांधी दर्शन समिति के तहसील संयोजक एडवोकेट दीपक कुमार पंचोली, सह संयोजक बाबूलाल खटीक, राहुल वैष्णव, दिनेश गुर्जर, आसिफ मेवाती, महिला संयोजक मनीषा पंचोली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्रा के परिजन भी मौजूद रहे और उन्होंने समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर और महात्मा गांधी के विचार आज भी समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने शिक्षा को सफलता की कुंजी बताते हुए विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

International

RELATED ARTICLES