ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा
माण्डलगढ़। भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर माण्डलगढ़ कस्बे में अम्बेडकर सर्किल पर श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान “बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अमर रहे” के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके द्वारा समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर माण्डलगढ़ विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल, मण्डल अध्यक्ष अशोक जीनगर, निवर्तमान चेयरमैन संजय कुमार डांगी, पूर्व चेयरमैन विनोद ओस्तवाल, पूर्व मंडी चेयरमैन रतनलाल खटीक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अर्जुन कुमार ब्रह्मभट्ट, मण्डल महामंत्री नीलकमल पटवा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुकेश व्यास, घनश्याम सोलंकी, अनिता सुराणा, मनोज सनाढय, हरजी रायका, सत्यनारायण सुथार, गोविन्द सोनी, अरविन्द वैष्णव, सुन्दर ब्रह्मभट्ट, अनुराग पाराशर, सतीश खंडेलवाल, कपिल सोनी, भेरूलाल सालवी, हीरालाल जीनगर, मदनलाल कटारिया सहित भाजपा पदाधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने और समाज में समानता, न्याय एवं भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।




