Sunday, April 19, 2026

National

spot_img

भारत रत्न भीमराव अंबेडकर जयंती पर शाहपुरा में उमड़ा जनसैलाब, निकली विशाल संकल्प रैली

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा। भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में शाहपुरा में भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच संस्था के तत्वावधान में भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रातः फुलिया गेट से डॉ. अंबेडकर स्मारक तक विशाल संकल्प रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली गाजे-बाजे और नारों के साथ आगे बढ़ी, जिसमें बाबा साहब के अनुयायियों ने सामाजिक समरसता और समानता का संदेश दिया। रैली का विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समाज सहित अन्य समुदायों, कांग्रेस, भाजपा एवं खटीक समाज के लोगों द्वारा पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

रैली के समापन पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा स्मारक स्थल पर सभा आयोजित की गई। समारोह के दौरान शाहपुरा-फुलिया ब्लॉक के कक्षा 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 37 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पार्षद देवीलाल रेगर, समाजसेवी रामेश्वर सोलंकी, लादूराम चावला, रामस्वरूप चावला, लादूराम जाडोटिया, उदय लाल बेरवा, प्रेमचंद मीणा, पूर्व सरपंच गोपाल बेरवा, हामिद खान कायमखानी, घनश्याम बेरवा, कैलाश भील, नरेश व्यास, महावीर मीणा, रामदेव बेरवा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने विपरीत परिस्थितियों में समाज में जागरूकता का संचार किया और उच्च शिक्षा प्राप्त कर भारतीय संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बाबा साहब के संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

इस दौरान देवीलाल बेरवा, रमन बेरवा, रमेश चन्द्र घूसर, मोहनलाल रेगर, रामचंद्र बेरवा, कैलाश भील, नरेश व्यास, परमेश्वर रैगर, बनवारी लाल बेरवा, राजेन्द्र खटीक, राधेश्याम धोबी और विशाल खटीक सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संचालन महादेव रेगर ने किया।

International

RELATED ARTICLES