Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

छिंदवाड़ा में ई सिगरेट पर बड़ा एक्शन! पुलिस ने दुकानदार को किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट: ज्ञानेंद्र इंदौरकर

छिंदवाड़ा। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के तहत छिंदवाड़ा कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (ई-सिगरेट) का अवैध कारोबार कर रहे एक दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री जब्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मानसरोवर बस स्टैंड के सामने स्थित “सीसा हाउस” नामक दुकान में अवैध रूप से ई-सिगरेट का भंडारण एवं बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी।

छापेमारी के दौरान दुकान में मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम बसंत उर्फ गुलशन (61 वर्ष), निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चंदनगांव, छिंदवाड़ा बताया। तलाशी के दौरान दुकान से 34 सीलबंद पैकेट इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 68 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस द्वारा संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में पाया गया कि आरोपी द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिबंध अधिनियम की धारा 4-ए का उल्लंघन किया गया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीष कुमार धुर्वे, उप निरीक्षक नारायण सिंह बघेल, सहायक उप निरीक्षक बृजेश सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक युवराज रघुवंशी, विकास बैस एवं सागर डेहरिया की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा ने टीम की इस सफलता पर सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

International

RELATED ARTICLES