Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

कुंड गेट विद्यालय में प्रवेश उत्सव, 12 नवप्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत 

ब्यूरो चीफ: चित्रांश शर्मा

शाहपुरा (भीलवाड़ा), 9 अप्रैल।
स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कुंड गेट में गुरुवार को प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कक्षा एक में नवप्रवेशी 12 बालक-बालिकाओं का पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा स्कूल बैग एवं नोटबुक भेंट कर विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और अभिभावकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था प्रधान देवी लाल बेरवा ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष कक्षा एक में एक साथ 12 विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है, जो विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का वातावरण हरा-भरा एवं शैक्षणिक दृष्टि से उत्कृष्ट है, जहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतिवर्ष भामाशाहों के सहयोग से विद्यार्थियों को स्कूल बैग, नोटबुक एवं सर्दियों में ऊनी स्वेटर वितरित किए जाते हैं, जिससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को विशेष लाभ मिलता है। विद्यालय का कक्षा 5वीं एवं 8वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम भी लगातार श्रेष्ठ रहा है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्यनारायण कुमावत ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के हित में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के प्रभाव से सरकारी विद्यालयों का शैक्षणिक स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नजदीकी राजकीय विद्यालयों में प्रवेश दिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी विद्यालयों को शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे।

डॉ. कुमावत ने कुंड गेट विद्यालय द्वारा आयोजित प्रवेश उत्सव की सराहना करते हुए कहा कि एक साथ 12 विद्यार्थियों का प्रवेश होना विद्यालय की सकारात्मक छवि को दर्शाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अच्छी शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान बनना भी आवश्यक है, जिससे वे भविष्य में देश और समाज का नाम रोशन कर सकें।

इस अवसर पर राउमावि शाहपुरा के कार्यवाहक प्रधानाचार्य इकराम उल हक अंसारी, शिक्षिका सुधा पारीक, वर्षा व्यास, लाड़ कंवर, प्रियंका कुमारी मीणा, रामेश्वर लाल पथरोड, जाह्नवी ओझा, सप्राह सुवालका, अग्रिमा सुखवाल, अत्रवी सुखवाल, जूही वैष्णव, निकिता राठौड़, संजना कोली, नेहा निर्वाण, ब्लेसी मैथ्यू सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

International

RELATED ARTICLES