ब्यूरो रिपोर्ट: परमजीत शर्मा
मानसा (बुढलाडा)। जिले के हल्का बुढलाडा में शिरोमणि अकाली दल (बादल) द्वारा आयोजित “पंजाब बचाओ रैली” में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी देखने को मिली। खराब मौसम और लगातार बारिश के बावजूद हजारों समर्थक रैली में डटे रहे, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ नजर आया।
रैली को संबोधित करते हुए शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष Sukhbir Singh Badal ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों का औपचारिक आगाज किया। इस दौरान उन्होंने दो विधानसभा हलकों से पार्टी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी की।
घोषणा के अनुसार, हल्का बुढलाडा से डॉ. निशान सिंह और हल्का मानसा से प्रेम अरोड़ा को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
अपने संबोधन में बादल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ताकत और जोश के साथ पार्टी उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए जुट जाएं। उन्होंने कहा कि यह रैली पंजाब के भविष्य को बचाने के संकल्प के साथ आयोजित की गई है और आने वाले चुनावों में जनता का समर्थन निर्णायक साबित होगा।
रैली में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी पूरे जोश के साथ पार्टी के समर्थन में नारेबाजी की और चुनावी तैयारियों का संदेश दिया।




