Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

भाजपा नेता ने उठाए सवाल, खराब पेचवर्क और लापरवाही पर कार्रवाई की मांग

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक

शाहपुरा। शहर में पाइपलाइन डालने के बाद किए गए घटिया पेचवर्क और विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में लापरवाही को लेकर अब जनप्रतिनिधियों ने भी आवाज उठानी शुरू कर दी है। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अविनाश जीनगर ने इस संबंध में उपखण्ड अधिकारी एवं नगर पालिका प्रशासक सुनील कुमार मीणा तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग शाहपुरा के अधिशाषी अभियंता शहजाद को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

जीनगर ने अपने पत्र में शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र सदर बाजार की बदहाल स्थिति का विशेष उल्लेख किया है। उन्होंने बताया कि त्रिमूर्ति चौराहे से बालाजी की छतरी तक पाइपलाइन डालने के बाद जो पेचवर्क किया गया है, वह पूरी तरह से उबड़-खाबड़ और असमान है। यह मार्ग शाहपुरा शहर का मुख्य केंद्र है, जहां दिनभर भारी संख्या में राहगीरों, व्यापारियों और स्थानीय निवासियों की आवाजाही रहती है। ऐसे में खराब पेचवर्क के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सड़क की खराब स्थिति के चलते यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। वाहन चालकों को बार-बार झटके लगने के साथ ही संतुलन बिगड़ने का खतरा बना रहता है, जिससे आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही हैं। व्यापारियों ने भी शिकायत की है कि सड़क की खराब हालत के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है, जिससे उनके व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है।

इसके अलावा जीनगर ने भाणा गणेश जी रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्यों में भी गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि नई सड़क का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन ठेकेदार द्वारा सड़क के दोनों किनारों पर अभी तक मिट्टी भराव का कार्य नहीं किया गया है। इस कारण सड़क और किनारों के बीच गहरा अंतर बना हुआ है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालक इस स्थिति में अधिक जोखिम में हैं, क्योंकि जरा सी चूक होने पर वाहन सड़क से नीचे उतर जाता है। इससे न केवल वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका भी लगातार बनी हुई है। स्थानीय लोगों ने भी इस समस्या को लेकर चिंता जताई है और शीघ्र समाधान की मांग की है।

भाजपा जिला महामंत्री ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों को मौके का निरीक्षण कर तत्काल प्रभाव से सड़क की मरम्मत और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करना चाहिए, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आमजन में असंतोष और बढ़ेगा, जिसका खामियाजा प्रशासन को भुगतना पड़ सकता है। फिलहाल शहरवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करेगा और शहर की सड़कों की स्थिति में सुधार लाएगा।

International

RELATED ARTICLES