Thursday, April 23, 2026

National

spot_img

पानी पर सख्ती सीईओ का औचक निरीक्षण, खराब हैंडपंप तुरंत सुधारने के निर्देश

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी

सवाई माधोपुर, 18 अप्रैल
ग्रीष्म ऋतु 2026 को ध्यान में रखते हुए राज्यव्यापी विशेष सत्यापन एवं मरम्मत अभियान के तहत जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुड़ानिया ने शनिवार को पंचायत समिति बौंली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मित्रपुरा एवं बोरदा का औचक निरीक्षण कर पेयजल व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने हैंडपंपों की स्थिति, पाइपलाइन लीकेज तथा ग्रामीण पेयजल ढांचे की कार्यशीलता का मौके पर सत्यापन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी खराब हैंडपंपों एवं पाइपलाइन लीकेज को अभियान अवधि के दौरान ही प्राथमिकता से ठीक किया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में आमजन को निर्बाध पेयजल उपलब्ध हो सके।

सीईओ ने जलदाय विभाग एवं पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हैंडपंपों की पहचान के लिए कोडिंग प्रणाली लागू की जाए। इसके तहत जलदाय विभाग के हैंडपंपों को हरे रंग तथा पंचायती राज विभाग के हैंडपंपों को पीले रंग से चिह्नित किया जाएगा, जिससे शिकायत मिलने पर संबंधित विभाग की पहचान कर त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत किए जा रहे निरीक्षण, मरम्मत एवं सत्यापन कार्यों के फोटोग्राफ संकलित कर निर्धारित समयसीमा में विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। साथ ही कार्यों की वास्तविक उपयोगिता का आकलन भी सुनिश्चित किया जाए। सीईओ ने स्पष्ट कहा कि आवश्यक मरम्मत कार्य उसी दिन पूर्ण किए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कार्यालय बोरदा एवं मित्रपुरा का भी निरीक्षण कर अभिलेख संधारण, स्वच्छता व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

सीईओ ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार यह विशेष अभियान आमजन को राहत देने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है और सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करें। औचक निरीक्षणों के माध्यम से कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES