Friday, May 15, 2026

National

spot_img

अमेठी में 8 दिन से अंधेरा! तूफान के बाद बिजली विभाग बेखबर, गांवों में मचा हाहाकार

ब्यूरो रिपोर्ट: सज्जन खान, जाफरगंज (उत्तर प्रदेश)

अमेठी। जिले के जगदीशपुर फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में पिछले 8 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। 29 अप्रैल को आए तेज तूफान में बिजली के खंभे गिरने के बाद से अब तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।

प्रभावित गांवों में माहेमऊ, पूरे ललई भगत, महमदपुर, पूरे बादल, असरफपुर, दुबे का पुरवा, गोसाईं का पुरवा, कटेहटी सहित कई अन्य गांव शामिल हैं, जहां अंधेरा छाया हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण समस्या लगातार बनी हुई है और मरम्मत कार्य में अनावश्यक देरी की जा रही है।

भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं होने से हालात और भी गंभीर हो गए हैं। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं किसानों की फसलें भी पानी के अभाव में सूखने लगी हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका पक्ष सामने नहीं आ सका है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक इस समस्या का समाधान करता है और अंधेरे में डूबे इन गांवों को राहत मिलती है।

International

RELATED ARTICLES