ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा
शाहपुरा। भारत रत्न एवं देश के प्रथम प्रधानमंत्री Jawaharlal Nehru की पुण्यतिथि पर नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा द्वारा श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम नगर कांग्रेस अध्यक्ष Ramesh Sen के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने Jawaharlal Nehru के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष Ramesh Sen ने पंडित नेहरू के राष्ट्र निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती एवं देश के विकास में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अजय महता, राजकुमार बैरवा, जिला अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ लादूराम खटीक, राम प्रसाद धाकड़, अर्जुन सिंह, सोहन लाल सोनी, पूर्व पार्षद शंकर खटीक, नाथूलाल कोली, भेरूलाल खटीक फौजी, संजय सोनी, पुष्पेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष शंकर रेगर एवं रणजीत खारोल सहित अनेक कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पांजलि अर्पित कर Jawaharlal Nehru को श्रद्धासुमन अर्पित किए।




