ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद, अमेठी
जनपद के औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पैदल जा रही महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-16 स्थित रोड नंबर-2 पर तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रही महिला से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
घटना की सूचना मिलते ही मुकेश पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों विशाल यादव, कुंवर सिंह एवं गोपाल कश्यप ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगदीशपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।




