Friday, May 29, 2026

National

spot_img

सीएम योगी के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट! सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई लेवल ब्रीफिंग

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी, झुंझुनूं

जनपद में प्रस्तावित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 मई के भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। कार्यक्रम की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ विस्तृत ब्रीफिंग बैठक आयोजित की।

बैठक में कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, वीआईपी मूवमेंट तथा आमजन की सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभा स्थल में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच के बाद ही प्रवेश सुनिश्चित किया जाए।

डीएम ने निर्देशित किया कि केवल वैध पहचान पत्र धारकों को ही निर्धारित क्षेत्र में प्रवेश दिया जाए तथा सभी अधिकारी और कर्मचारी पूर्व निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि चेकिंग के दौरान वीआईपी और आमजन दोनों के साथ शालीन एवं सौम्य व्यवहार बनाए रखा जाए।

जिलाधिकारी ने सभी ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम से पूर्व अपने-अपने ड्यूटी स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या अथवा कन्फ्यूजन की स्थिति बने तो तत्काल उच्च अधिकारियों से संपर्क कर आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया जाए।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा सुरक्षा के प्रत्येक बिंदु पर विशेष नजर रखने को कहा।

जिलाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पूर्व अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर अनिवार्य रूप से पहुंच जाएं।

ब्रीफिंग बैठक के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

International

RELATED ARTICLES