Friday, May 29, 2026

National

spot_img

फूलियाकलां में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई ईद उल अजहा

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

फूलियाकलां कस्बे में ईद का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने अल्लाह की इबादत कर देश में अमन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।

फूलियाकलां ईदगाह में पेश इमाम मौलाना हाफिज मेराज आलम ने सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद अपने तकरीर में उन्होंने भाईचारे, इंसानियत और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

इस अवसर पर सदर अंजुमन कमेटी कय्यूम कुरैशी, पूर्व सदर इस्लामिया अंजुमन कमेटी नूर मोहम्मद खान, दरगाह कमेटी सदर हकीम मोहम्मद नीलगर सहित युवा साथी अमजद खान मंसूरी, साहिल मंसूरी, जफर मंसूरी, फिरोज मंसूरी, फारूक कायमखानी, इलियास नीलगर, शहाबुद्दीन उस्ता एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

नूर मोहम्मद खान ने बताया कि ईद का त्यौहार हमें मिलजुल कर रहने और कौमी एकता का संदेश देता है। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों में तहसीलदार रामदेव धाकड़ एवं थाना अधिकारी राजकुमार नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों में पूर्व सरपंच किशन लाल गोदारा, हरि सिंह लाम रोड आदि ने उपस्थित होकर मुस्लिम समाज को ईद की मुबारकबाद दी तथा भाईचारे और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया।

ईदगाह में हजारों की संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की शुभकामनाएं दीं।

International

RELATED ARTICLES