Friday, May 29, 2026

National

spot_img

विधायक गोपाल खंडेलवाल ने किए करोड़ों के विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

मांडलगढ़।

विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए स्थानीय विधायक गोपाल खंडेलवाल ने गुरुवार को ग्राम पंचायत मोहनपुरा एवं आसपास के क्षेत्रों में करोड़ों रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

पेयजल योजनाओं का शिलान्यास

ग्रामीणों को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधायक गोपाल खंडेलवाल ने ग्राम पंचायत मोहनपुरा में पेयजल योजना अंतर्गत 1 करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उच्च जलाशय (पानी की टंकी) का विधि-विधान से शिलान्यास किया।

इसके साथ ही ग्राम मंगरदेह में ‘हर घर जल’ योजना के तहत पाइपलाइन एवं पानी की टंकी निर्माण कार्यों के लिए 30 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मंदिर परिसरों में छायाग्रह का लोकार्पण

विधायक कोष से स्वीकृत कार्यों के तहत विधायक खंडेलवाल ने मोहनपुरा स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में निर्मित छायाग्रह तथा हिम्मतपुरा में भगवान शंकर मंदिर परिसर में बने छायाग्रह का लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित किया।

ग्रामीणों ने रखी सड़क निर्माण की मांग

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष ग्राम मोहनपुरा से प्रसिद्ध भड़क झरना (छतरी खेड़ा) तक सड़क डामरीकरण कराने की मांग रखी। इस पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनता की हर मांग को पूरा करने के लिए वे सदैव प्रयासरत हैं। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू करवाने का भरोसा दिलाया।

जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्यामलाल अहीर, भाजपा नेता मनोज सनाढ्य, जगदीश पुरी, ग्राम पंचायत प्रशासक रामस्वरूप तेली, कैलाश तेली, रामप्रसाद जाट, बक्शूराम गुर्जर, गोविंद शर्मा, नाथू दरोगा, फोरू, सोराम गुर्जर, विनोद शर्मा, दिलराज मीणा, चतर सिंह, फूलचंद मीणा, सत्तू मीणा एवं आदित्य रायका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

International

RELATED ARTICLES