ब्यूरो चीफ: इमरान खान, आबू रोड
शहर की मील कोठी स्थित हजरत सैयद फैजान शाह बाबा दरगाह में हजरत सैयद फैजान शाह बाबा का सालाना उर्स शनिवार 30 मई 2026 को श्रद्धा, उत्साह एवं अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स को लेकर दरगाह परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा जायरीन में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
दरगाह कमेटी सदस्य गोविंद प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि उर्स कार्यक्रम की शुरुआत सुबह कुरानखानी से होगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे अकीदतमंदों द्वारा चादर पेश की जाएगी। शाम को लंगर-ए-आम का आयोजन रखा गया है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं शहरवासी भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि उर्स के दौरान दरगाह परिसर को आकर्षक सजावट से सजाया गया है तथा बाहर से आने वाले जायरीन की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। उर्स में क्षेत्र के विभिन्न समाजों के लोग शामिल होकर अमन, भाईचारे एवं खुशहाली की दुआ करेंगे।




