Saturday, May 30, 2026

National

spot_img

भारत स्काउट गाइड के शिविर में सिलाई से लेकर कंप्यूटर और स्पोकन इंग्लिश तक का प्रशिक्षण

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनू, 30 मई। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड एवं शिक्षा विभाग झुंझुनू के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय झुंझुनू स्थित राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड परिसर में आयोजित जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन लघु उद्योग कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं, बालिकाओं एवं विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। शिविर में प्रतिभागियों को विभिन्न कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सी.ओ. स्काउट महेश कालावत ने बताया कि शिविर में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ महिलाएं भी बड़ी संख्या में भाग लेकर कौशल विकास के गुर सीख रही हैं। प्रशिक्षण शिविर में सिलाई, नृत्य, पेंटिंग, रंगोली, ब्यूटी पार्लर, स्पोकन इंग्लिश, वाद्य यंत्र, गीत-संगीत, मेहंदी, कंप्यूटर तथा आर्ट एंड क्राफ्ट सहित अनेक विधाओं का प्रशिक्षण अनुभवी एवं दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शिविर में प्रशिक्षक के रूप में राम सिंह कुलहरी, समदरलाल सैनी, रामचंद्र मीणा, रामानंद आजाद, मुकेश कुमार, सरिता कुलहरी, अंजू सैनी, सुमित्रा सैनी एवं रेनू सैनी अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं स्वरोजगार की भावना विकसित की जा रही है।

शिविर दिनों-दिन लोकप्रिय होता जा रहा है और प्रतिभागियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आयोजकों के अनुसार शिविर के लिए प्रवेश प्रक्रिया अभी भी जारी है, जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

International

RELATED ARTICLES