Saturday, May 30, 2026

National

spot_img

55 कार्टन हरियाणा निर्मित अवैध शराब बरामद, कैंपर सहित तस्कर गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं, 30 मई। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना बुहाना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा निर्मित 55 कार्टन अवैध अंग्रेजी शराब तथा एक बोलेरो कैंपर वाहन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक झुंझुनूं कावेन्द्र सिंह सागर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन तथा वृत्ताधिकारी बुहाना नोपाराम भाकर (आरपीएस) के सुपरविजन में थाना प्रभारी बिमला बुडानिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 29 मई की रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सागवा निवासी विजय प्रकाश ने अपने घर और वहां खड़ी बोलेरो कैंपर में हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण कर रखा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान बोलेरो कैंपर (नंबर आरजे 18 जीसी 9574) से 35 कार्टन तथा मकान के अंदर बने बाथरूम से 20 कार्टन हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस प्रकार कुल 55 कार्टन अवैध शराब जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी से शराब रखने संबंधी वैध लाइसेंस या अनुज्ञापत्र प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी विजय प्रकाश (50) पुत्र स्वर्गीय पूर्णमल निवासी ग्राम सागवा, थाना बुहाना को गिरफ्तार कर लिया तथा अवैध शराब और वाहन को जब्त कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिमला बुडानिया के साथ उपनिरीक्षक रामेश्वर लाल, नरेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल अजय कुमार, संजय कुमार, रोहिताश कुमार तथा कांस्टेबल हवा सिंह, भूपेन्द्र बुमराह, रतन सिंह, सोमवीर और चालक धर्मवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी और भंडारण के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

International

RELATED ARTICLES