Sunday, April 19, 2026

National

spot_img

अमेठी में दर्दनाक रेल हादसा मां बेटी की मौत, एक बच्चा जिंदगी की जंग लड़ रहा

ब्यूरो रिपोर्ट: सज्जन खान, जाफरगंज (उत्तर प्रदेश)

अमेठी। जनपद के निहालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला और उसकी बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना शाम करीब 7 बजे की है। बताया जा रहा है कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रेलवे लाइन के पास पहुंची थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बच्ची ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

सूचना मिलने पर अमेठी के निहालगढ़ क्षेत्र में पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बच्चे को पहले जगदीशपुर ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।

प्रारंभिक जानकारी में घटना के पीछे आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

International

RELATED ARTICLES