Sunday, May 3, 2026

National

spot_img

खतरे में सफर: जगदीशपुर-सत्थिन मार्ग पर गिरे बिजली के खंभे, तीन दिन से हालात जस के तस!

ब्यूरो चीफ: अकलीम अहमद, अमेठी

क्षेत्र में हाल ही में आए तेज आंधी-तूफान के बाद जगदीशपुर से सत्थिन संपर्क मार्ग अब खतरनाक रास्ते में तब्दील हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गिरे बिजली के खंभे राहगीरों के लिए बड़ी परेशानी और हादसे का कारण बन रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी खंभों को हटाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है। सड़क के बीचों-बीच गिरे खंभों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिस पर रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। ऐसे में खंभों का यूं पड़े रहना प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है। खासकर रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब अंधेरे में ये खंभे दिखाई नहीं देते और हादसे की आशंका बढ़ जाती है।

राहगीरों को हो रही भारी परेशानी
सड़क बाधित होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह लोगों को रास्ता बदलकर लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश
प्रशासन और बिजली विभाग की उदासीनता से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही खंभों को हटाकर मार्ग सुचारु नहीं किया गया तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

अब तक नहीं लिया गया संज्ञान
तीन दिन बीतने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मौके का निरीक्षण तक नहीं किया गया है, जिससे यह सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर आमजन की सुरक्षा को लेकर प्रशासन कितना गंभीर है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर गिरे हुए बिजली के खंभों को हटाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

International

RELATED ARTICLES