Sunday, May 3, 2026

National

spot_img

भीखी में आस्था का सागर: सती माता जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब

ब्यूरो रिपोर्ट: परमजीत शर्मा, मानसा

सब तहसील भीखी में सती माता का जन्म दिवस बड़े ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। दो दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में ऋषि कुल ब्राह्मण समाज सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की।

परंपरा के अनुसार नए अनाज को पहले सती माता को अर्पित किया गया, जिसके बाद ही उसे उपयोग में लिया गया। यह आस्था का केंद्र मंदिर पूरे शहर में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है, जहां श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं और पूर्ण होने पर धन्यवाद स्वरूप दर्शन करते हैं।

भंडारे व लंगर में उमड़ी भीड़
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भव्य लंगर व भंडारे की व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। पूरे आयोजन में सेवा और समर्पण का भाव देखने को मिला।

भजन संध्या ने बांधा समा
कार्यक्रम के दौरान पंजाब से आए शिरोमणि कविशर मास्टर भीम मौड़ एवं उनकी मंडली ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति संगीत के बीच माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम का सफल आयोजन सती माता मंदिर कमेटी और नगरवासियों के सहयोग से किया गया। अंत में आयोजकों द्वारा उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।

International

RELATED ARTICLES