ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा
शाहपुरा में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिन महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के तत्वावधान में हर्षोल्लास और सेवा भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन श्री पशुपतिनाथ गौशाला में किया गया, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जनसेवा के कार्यों के माध्यम से गहलोत को शुभकामनाएं दीं।
जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, पूर्व नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, अजय मेहता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता अखिल व्यास मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संयोजक अविनाश शर्मा ने किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अशोक गहलोत ने अपने कार्यकाल में जनहितकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देकर प्रदेश की जनता के बीच विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व को प्रेरणादायक बताया।
अविनाश शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राजस्थान में शांति एवं अहिंसा विभाग की स्थापना एक महत्वपूर्ण पहल रही है, जिसके चलते गहलोत को “राजस्थान का गांधी” भी कहा जाता है।
सेवा कार्यों के साथ मनाया जन्मदिन
कार्यक्रम के दौरान गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाया गया, पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए और अन्य सामाजिक सेवा कार्य भी किए गए।
इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुणाल ओझा, पार्षद मुबारक हुसैन, डॉ. इशाक खान, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ सर्वा, यूथ कांग्रेस प्रवक्ता केशव सपूत, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष राकेश लोहार, सचिव सूरज सोनी, वरिष्ठ नेता रमेश चंद्र वैष्णव, रमेश शर्मा, अभिषेक त्रिपाठी, गब्बर खान, धनराज जीनगर, विजय टेलर, रजत जैन, रामेश्वर सोलंकी, प्रियेश सिंह यदुवंशी, प्रिंस खटीक सहित कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। आयोजन में एकजुटता, उत्साह और सेवा भावना का संदेश प्रमुख रूप से दिखाई दिया।




