ब्यूरो रिपोर्ट: परमजीत शर्मा, मानसा
अंतरराष्ट्रीय मज़दूर दिवस के अवसर पर भीखी की अनाज मंडी में चाहिल फाउंडेशन समाओं की ओर से चावलों का लंगर आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मजदूरों एवं जरूरतमंदों ने प्रसादी ग्रहण की।
फाउंडेशन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए इसे सेवा और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। कार्यक्रम के दौरान मजदूरों के बीच रहकर उन्हें सम्मान देने और सहयोग करने का संदेश दिया गया।
फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ. गुरतेज सिंह समाओं ने बताया कि संस्था हर वर्ष मज़दूर दिवस को मजदूरों के साथ मिलकर मनाती है और उनकी हर संभव सहायता करने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा ही संस्था का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान सेवा भाव से जुड़े कार्यकर्ताओं ने लंगर वितरण में सक्रिय भूमिका निभाई और सभी को सम्मानपूर्वक भोजन कराया। आयोजन में सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का विशेष संदेश देखने को मिला।




