Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

खरगोन में बसपा का जनआंदोलन! हजारों कार्यकर्ताओं के साथ उठी जनसमस्याओं की आवाज

ब्यूरो चीफ: आशाराम कुंडले

खरगोन, 8 अप्रैल 2026।
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) द्वारा एक विशाल जन आंदोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। आंदोलन के दौरान आमजन की समस्याओं को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भोपाल प्रदेश प्रभारी श्री जियालाल अहिरवारी रहे। वहीं विशेष अतिथियों के रूप में इंदौर जोन प्रभारी श्री धीरेंद्र निराला, भोपाल जोन प्रभारी श्री दिलीप प्रसाद एवं वरिष्ठ नेता श्री मन्नालाल तेजी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के खरगोन जिला अध्यक्ष श्री रमेश अंजाना ने की। इस दौरान पूर्व जिला प्रभारी सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी देखने को मिली।

आंदोलन के तहत कार्यकर्ताओं ने जिले की विभिन्न जनसमस्याओं से संबंधित लगभग 800 से 1000 आवेदन पत्र एकत्रित किए, जिन्हें कलेक्टर के प्रतिनिधि को ज्ञापन के माध्यम से सौंपा गया। इन आवेदनों में मुख्य रूप से मूलभूत सुविधाओं, प्रशासनिक लापरवाही और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया गया।

रैली की शुरुआत खरगोन की सब्जी मंडी से हुई, जो पुराने कलेक्टर कार्यालय, बस स्टैंड, राधा वल्लभ मार्केट और बावड़ी बस स्टैंड होते हुए नए कलेक्टर कार्यालय पहुंची। पूरे मार्ग में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी श्री जियालाल अहिरवारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसपा हमेशा जनता की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी इसी तरह संघर्ष जारी रहेगा।

इस जन आंदोलन के माध्यम से बसपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि वह जमीनी स्तर पर जनता की समस्याओं को लेकर सक्रिय है और उनके समाधान के लिए संगठित रूप से प्रयासरत है।

International

RELATED ARTICLES