जिला ब्यूरों: जोरा सोलंकी
धानेरा। शहर स्थित रॉयल इंटरनेशनल स्कूल धानेरा में प्राथमिक कक्षा के विद्यार्थियों के लिए एआई टेक्नोलॉजी आधारित एक अनोखा ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया गया। इस अभिनव कार्यक्रम ने शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नवाचार की नई मिसाल पेश की।
समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा पद्धति से जोड़ते हुए उन्हें आत्मविश्वास से भरने का प्रयास किया गया। एआई तकनीक के उपयोग से कार्यक्रम को आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाया गया, जिससे बच्चों में सीखने के प्रति नई रुचि और उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के प्रबंध निदेशक नारनसिंह वाघेला सहित पूरे स्टाफ का विशेष योगदान रहा। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने और कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सराहनीय मेहनत की।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों के इस विशेष पल को उत्साहपूर्वक देखा और सराहा। अभिभावकों की मौजूदगी से समारोह की गरिमा और भी बढ़ गई।
समारोह के अंत में स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा में तकनीकी नवाचार को आगे भी बढ़ावा देने का संकल्प व्यक्त किया।




