ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी
झुंझुनूं, 14 अप्रैल। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जयपुर में किया गया, जिसका सीधा प्रसारण झुंझुनूं जिले में भी किया गया।
जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष तथा सामाजिक समरसता के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक डॉ. पवन पूनिया तथा ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी निखिल कुमार सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. आंबेडकर के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।




