ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा
शाहपुरा, 5 मई।
क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय विधायक डॉ. लालाराम बैरवा के प्रयास अब धरातल पर नजर आने लगे हैं। हाल ही में आयोजित जनसुनवाई में मानसून के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या उठाए जाने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।
कमिश्नर ने संभाला मोर्चा
विधायक के निर्देशों के बाद नगर पालिका आयुक्त रिंकल गुप्ता स्वयं मैदान में उतरीं और आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए आदर्श नगर, आरएससीबी कार्यालय तथा जिला चिकित्सालय क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निकासी मार्ग में बाधाएं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश देकर तुरंत समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
युद्ध स्तर पर चला कार्य
आयुक्त के निर्देश के बाद जमादार विकास घुसर की टीम ने संवेदनशील क्षेत्रों में तेजी से काम शुरू किया। जेसीबी मशीनों की सहायता से कच्चे नालों का निर्माण किया गया, जिससे बारिश के पानी की सुचारु निकासी सुनिश्चित हो सके।
जनता ने जताया संतोष
नगर पालिका की इस त्वरित कार्रवाई से आदर्श नगर और हॉस्पिटल रोड के निवासियों ने संतोष व्यक्त किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक डॉ. बैरवा ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान कराया, जो सुशासन का उदाहरण है।
क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ. लालाराम बैरवा और नगर पालिका आयुक्त रिंकल गुप्ता का आभार व्यक्त किया है।




