Tuesday, April 28, 2026

National

spot_img

बहरावण्डा खुर्द दो हाईवे गुजरने के बावजूद संकरी सड़क, घंटों जाम — कब मिलेगा समाधान?

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी, सवाई माधोपुर

जिले के बहरावण्डा खुर्द कस्बे में लगातार लगने वाले जाम से आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे के मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

बहरावण्डा खुर्द से होकर एक टोंक–शिवपुरी राष्ट्रीय राजमार्ग तथा बहरावण्डा खुर्द–करणपुर स्टेट हाईवे गुजरता है। दो-दो प्रमुख मार्ग कस्बे से निकलने के कारण यहां वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क संकरी होने और यातायात व्यवस्था की कमी के चलते अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।

शनिवार को भी करीब 11:30 बजे कस्बे में लंबा जाम लग गया, जिसमें कई वाहन फंस गए। जाम में फंसे राहगीर तुलसी विजय ने बताया कि वह अपने बीमार पिता राजेन्द्र विजय को इलाज के लिए सवाई माधोपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन जाम में फंसने के कारण उन्हें काफी चिंता हो रही है। उन्होंने बताया कि कस्बे में यातायात व्यवस्था के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जिससे आए दिन ऐसी स्थिति बन जाती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे से दो हाईवे गुजरने के बावजूद सड़क काफी संकरी है और वाहनों की संख्या अधिक होने से बार-बार जाम लग जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि या तो सड़क को चौड़ा किया जाए या फिर कस्बे के बाहर से बाइपास मार्ग निकाला जाए, ताकि जाम की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

International

RELATED ARTICLES