जिला ब्यूरो : आशाराम कुंडले खरगोन म प्र
खरगोन 24 फरवरी 2026। कलेक्टर सुश्री भव्या के निर्देशानुसार जिले में भगोरिया पर्व के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच के लिए विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने छापामार कार्यवाही की गई। भगोरिया पर्व के दौरान गोगांवा व मोहना के 11 खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर सेव, गुड, कंगन, खजूर सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए है।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एचएल अवास्या जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गोगांवा बस स्टैंड के अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट से जलेबी, नागराज रेस्टोरेंट से सेव, श्री गणेश सुपारी मेन रोड गोगांवा से कंगन व गुड़, तंवर किराना बिलखड़ रोड गोगांवा से चॉकलेट के नमूने लिए गए। इसी प्रकार मोहना में रानी पिता रमेश वर्मा की दुकान से हार कंगन, कपिल पिता मयाराम झलने की दुकान से चना व दही, रवी पिता ओमप्रकाश सयदे की दुकान से दही, सुमित पिता कैलाश राठौर की दुकान से खजूर, दिनेश पिता देवीलाल कुमरावत की दुकान से मिठी सेव, तुकाराम पिता मयाराम मोर्य की दुकान से दाल एवं उमेश पिता तुकाराम कुमरावत की दुकान से सोयाबीन तेल के नमूने एकत्र किए किए हैं।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अवास्या ने बताया कि नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए हैं। खाद्य पदार्थों की जांच के उपरांत अमानक पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, नियम 2011 के तहत विक्रेताओं पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। भगोरिया पर्व के दौरान आगामी दिनों में भी सतत निरीक्षण कर जांच की कार्यवाही की जाएगी। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आरआर सोलंकी भी उपस्थित थे।




