Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

रात 12 बजे शुरू हुआ जश्न 🎉 महू से उज्जैन तक बसपा का बड़ा कार्यक्रम 

ब्यूरो चीफ: आशाराम कुंडले

खरगोन/बड़वाह।
खरगोन जिले की बड़वाह विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) कार्यकर्ताओं द्वारा विश्वरत्न, बोधिसत्व एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने रात 12 बजे केक काटकर और जय भीम के नारों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

जयंती कार्यक्रम के बाद बसपा कार्यकर्ता बाबा साहब की जन्मभूमि महू छावनी (इंदौर संभाग) पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

इसके पश्चात सभी कार्यकर्ता उज्जैन में आयोजित बसपा के जोन स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्टेट कोऑर्डिनेटर मुकेश अहिरवार एवं विशेष अतिथि प्रदेश प्रभारी जियालाल अहिरवार उपस्थित रहे। इस अवसर पर भोपाल, इंदौर, सागर और रीवा जोन के प्रभारी, प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्ष, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने और समाज में समानता, न्याय एवं अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर बहुजन समाज पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया।

International

RELATED ARTICLES