Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

लूट का ड्रामा, पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी संग मिलकर दी सुपारी

ब्यूरो रिपोर्ट: विजय द्विवेदी, धार (मध्य प्रदेश)

धार जिले के सरदारपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गोदी खेड़ा चारण में हुई सनसनीखेज लूट और हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रारंभ में जिस घटना को अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट और हत्या बताया गया था, वह दरअसल अवैध प्रेम संबंधों के चलते रची गई एक सुनियोजित साजिश निकली।

पुलिस ने मामले में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि हत्या की सुपारी लेने वाला एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। पूरे मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

लूट और हत्या की झूठी कहानी

जानकारी के अनुसार, 7 अप्रैल की रात प्रियंका पुरोहित ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाश घर में घुस आए, उसके पति देव कृष्ण की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसे बंधक बनाकर सोने-चांदी के जेवर व नकदी लूटकर फरार हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी और एसपी के निर्देशन में विशेष जांच टीमों का गठन किया गया।

पत्नी पर गया शक, तकनीकी साक्ष्यों ने खोला राज

शुरुआती जांच में ही पुलिस को प्रियंका के बयानों पर संदेह हुआ। साइबर टीम, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जुटाए गए साक्ष्यों ने शक की दिशा बदल दी। महिला पुलिस की मौजूदगी में जब प्रियंका से कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

पूछताछ में सामने आया कि प्रियंका का राजगढ़ निवासी कमलेश पुरोहित के साथ प्रेम संबंध था। पति देव कृष्ण को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। कमलेश ने अपने मित्र सुरेन्द्र भाटी को एक लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या को अंजाम दिलवाया।

साजिश के तहत हत्या के बाद घटना को लूट का रूप देने के लिए घर से जेवर और नकदी गायब की गई। सुपारी की आंशिक राशि आरोपी को दी जा चुकी थी, लेकिन शेष भुगतान से पहले ही पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।

पहले भी कर चुके थे हत्या की कोशिश

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि प्रियंका और कमलेश पूर्व में भी देव कृष्ण की हत्या का प्रयास कर चुके थे, लेकिन तब असफल रहे। दोनों वर्ष 2021 से एक-दूसरे को जानते थे। इस संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद भी होता रहा, जिसके चलते प्रियंका कुछ समय के लिए मायके भी चली गई थी।

वारदात की पूरी साजिश

घटना वाली रात प्रियंका ने ही अपने प्रेमी और उसके साथी को घर में प्रवेश कराया। जब देव कृष्ण सो रहे थे, तब इशारा मिलने पर दोनों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया और उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। हत्या के बाद तीनों करीब 15 मिनट तक बातचीत करते रहे और तय किया कि प्रियंका शोर मचाकर घटना को लूट के रूप में पेश करेगी।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य हमलावर सुरेन्द्र भाटी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस पूरे मामले के खुलासे में विभिन्न थाना प्रभारियों, उपनिरीक्षकों, आरक्षकों एवं साइबर सेल टीम का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक ने टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

International

RELATED ARTICLES