Saturday, May 2, 2026

National

spot_img

सरदारपुर प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ, उद्घाटन मैच में गायत्री कैपिटल विजयी

ब्यूरो चीफ: विजय द्विवेदी

सरदारपुर। सार्थक स्पोर्ट्स सरदारपुर के तत्वाधान में खेल प्रेमियों के लिए बहुप्रतीक्षित सरदारपुर प्रीमियर लीग 2026 का शुभारंभ 1 मई से हो गया है। यह रोमांचक क्रिकेट टूर्नामेंट 10 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की कई मजबूत टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयोजन का उद्देश्य नगर के प्रतिभावान युवा खिलाड़ियों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला धुरंधर और गायत्री कैपिटल टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच कड़ा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंततः गायत्री कैपिटल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया।

उद्घाटन अवसर पर कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथियों में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्री बृजेश जी ग्रेवाल, श्री भरत जी यादव (झंडू भैया), श्री अरुण जी गोखले, नेशनल फुटबॉल कोच श्री शैलेन्द्र जी पाल तथा विधायक निज सहायक श्री विष्णु जी चौधरी शामिल रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

मैदान पर दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और पूरे सरदारपुर में क्रिकेट का माहौल बना हुआ है। आयोजकों के अनुसार आगामी दिनों में भी दर्शकों को रोमांच से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे।

सरदारपुर प्रीमियर लीग 2026 खेल भावना, एकता और आपसी सम्मान का प्रतीक बनकर उभर रहा है, जो क्षेत्र में खेल संस्कृति को नई दिशा देने का कार्य करेगा।

International

RELATED ARTICLES