Sunday, April 19, 2026

National

spot_img

एरिया डोमिनेशन में झुंझुनूं पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 123 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं, 18 अप्रैल।
जिला पुलिस द्वारा एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाते हुए असामाजिक तत्वों और वांछित अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थ बरामद किए गए।

पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज राहुल प्रकाश के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के सुपरविजन में 18 अप्रैल को सुबह से ही जिलेभर में व्यापक कार्रवाई की गई।

अभियान में गठित 60 टीमों के 257 पुलिसकर्मियों ने 436 स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान महिला अत्याचार, जघन्य अपराध, सामान्य अपराध, वारंट और इनामी अपराधियों सहित विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 123 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आबकारी एक्ट के 9 प्रकरण दर्ज कर 2 लीटर हथकड़ शराब व 316 पव्वे देशी शराब जब्त की। आर्म्स एक्ट के तहत 2 मामलों में एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा एनडीपीएस, अवैध खनन व अन्य अधिनियमों में भी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

थाना चिड़ावा पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी रवि उर्फ रविप्रकाश और 10 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी सुरेन्द्र उर्फ नंदू को गिरफ्तार किया। वहीं थाना उदयपुरवाटी पुलिस ने 4 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में 5 हजार के इनामी आरोपी बन्नाराम सैनी को पकड़ा।

थाना सिंघाना पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी चेतन शर्मा को गिरफ्तार करने के साथ ही आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए नवीन गुर्जर को देशी कट्टा व कारतूस सहित दबोचा। वहीं खेतड़ीनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 10 हजार के इनामी राकेश उर्फ रॉकी और 5 हजार के इनामी रजनीश उर्फ राज को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा नाबालिग से चोरी करवाने के मामले में दो आरोपियों को, नवलगढ़ अस्पताल से इंजेक्शन चोरी के मामले में एक आरोपी को तथा विभिन्न थानों में अवैध शराब व हथियार के मामलों में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस का कहना है कि आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

International

RELATED ARTICLES