Sunday, April 19, 2026

National

spot_img

अक्षय तृतीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी

झुंझुनूं। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर झुंझुनूं में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। पूरे शहर में धार्मिक उल्लास और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

ललित जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर चुना चौक स्थित पुरोहितों की बगीची से भगवान परशुराम एवं राम दरबार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। आचार्य पंडित मुकेश महमिया ने मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र भांबू, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशंभर पूनिया, कॉपरेटिव बैंक झुंझुनूं के एमडी संदीप शर्मा, गौड़ ब्राह्मण जिला अध्यक्ष पवन देरवाला और तेजस्विनी शर्मा के सान्निध्य में भगवान परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना करवाई।

चुना चौक से प्रारंभ हुई शोभायात्रा जोशियों के गट्टे, छावनी बाजार, ताल, बावलियों की बगीची और कमल हाइट्स होते हुए फौज का मोहल्ला स्थित परशुराम मंदिर पहुंची। यात्रा मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान “जय श्री परशुराम” के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा।

परशुराम मंदिर पहुंचने पर आचार्य दीनबंधु तिवारी के सान्निध्य में वैदिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन और मंत्रोच्चार किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र बंधुओं ने भाग लेकर अपनी आस्था प्रकट की।

आयोजन में समाज के अनेक गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। मातृशक्ति की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।

पूरे आयोजन में धर्म, परंपरा और सामाजिक एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। भव्य शोभायात्रा ने जहां शहर में आध्यात्मिक वातावरण का संचार किया, वहीं समाज के सभी वर्गों की सहभागिता ने इसे यादगार बना दिया।

International

RELATED ARTICLES