Wednesday, April 15, 2026

National

spot_img

छिंदवाड़ा में गूंजे पुलिस बैंड के सुर! भर्ती प्रचार का अनोखा अंदाज बना आकर्षण

जिला ब्यूरों: चंचलेश इन्दौरकर

छिंदवाड़ा। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा पुलिस बैंड दल में आरक्षक के 679 पदों पर भर्ती के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रचार अभियान के तहत मंगलवार को शहर में आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जबलपुर स्थित छठवीं बटालियन के 19 सदस्यीय पुलिस बैंड दल ने बस स्टैंड के सामने अपनी मनमोहक संगीतमय प्रस्तुतियों से माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

बैंड मास्टर मनोज कुमार बरार के नेतृत्व में टीम ने देशभक्ति गीतों और मधुर धुनों की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे सुनकर वहां मौजूद आमजन मंत्रमुग्ध हो गए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं तक पुलिस भर्ती की जानकारी पहुंचाना और उन्हें पुलिस बल में शामिल होने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, छिंदवाड़ा ने बैंड दल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभिनव प्रयास युवाओं को पुलिस सेवा की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाकर पुलिस विभाग में अपना भविष्य बनाने की अपील की।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने पुलिस बैंड की प्रस्तुति को सराहा और इसे भर्ती प्रचार का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में छिंदवाड़ा पुलिस के सूबेदार लोहित सेंडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

International

RELATED ARTICLES