ब्यूरो चीफ: इमरान खान
आबूरोड। ब्राह्मण समाज आबूरोड द्वारा आयोजित 7 दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस दौरान महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई।
प्रतियोगिता प्रभारी धर्मेंद्र गौतम, दिलीप पांडे और सुमित जोशी ने बताया कि तीसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ श्रीमाली समाज के कृष्ण कुमार, पुष्करणा समाज के उमेश छंगाणी और ब्राह्मण समाज के दिलीप शर्मा द्वारा भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। साथ ही क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में दोनों टीमों के कप्तानों का उत्साहवर्धन किया गया।
समाज के प्रवक्ता गोपाल शर्मा, हरीश शर्मा, शकुंतला वाजपेई, मनोरमा पांडे और मनीष परसाई ने बताया कि महिलाओं की घूमर प्रतियोगिता एवं हेयर स्टाइल शो में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
- घूमर प्रतियोगिता में अंतिमां लक्ष्मण शर्मा ने प्रथम, जीविका सुमित जोशी ने द्वितीय तथा मोक्षिता योगेश शर्मा व वीणा आशीष शर्मा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका प्रीति वाजपेई और रजनी शर्मा ने निभाई।
- हेयर स्टाइल शो में वीणा शर्मा प्रथम, अंजलि शर्मा द्वितीय और अंतिमां ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन सुमन शर्मा, ऋतु शर्मा और वैशाली शर्मा ने किया।
इसके अलावा रस्सा खींच प्रतियोगिता में शैलेश अवस्थी, मोहित शर्मा, रोहित शर्मा और नवनीत परसाई की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता पर्यवेक्षक तनुज शर्मा, कल्पना छंगाणी, हरीश शर्मा और निमेष रावल रहे।
क्रिकेट प्रतियोगिता में भी युवाओं का उत्साह देखने को मिला। आबू रॉयल्स क्लब और यूबी क्लब के बीच खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में आबू रॉयल्स क्लब विजेता बना। कैरम प्रतियोगिता (महिला वर्ग) में कानन शर्मा व हिताक्षी शर्मा प्रथम, हिमानी व मनीषा शर्मा द्वितीय तथा पलक त्रिवेदी व नेहा दुबे तृतीय स्थान पर रहीं।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद सुमित जोशी, सुनील खोत, विशाल उपाध्याय, शैलेश अवस्थी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।
आज होंगे भजन संध्या सहित रोचक आयोजन
महोत्सव प्रभारी सुमित जोशी ने बताया कि शुक्रवार, 17 अप्रैल को खाटू श्याम भजन संध्या, 1 मिनट चेयर रेस और बोरी रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के कार्यकर्ताओं द्वारा शहरभर में जनसंपर्क किया गया और श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई।




