Wednesday, April 22, 2026

National

spot_img

अनाज मंडी में सड़ रही गेहूं,किसानों ने DC ऑफिस के बाहर दिया धरना

जिला ब्यूरों: समदीप सिंह वड़ैच

बठिंडा जिले के गांव भाई बख्तौर की अनाज मंडी में गेहूं की भारी आवक के बावजूद सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। मंडी में कई दिनों से गेहूं के ढेर लगे हुए हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों का कहना है कि समय पर खरीद न होने के कारण उनकी फसल खराब होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि मौसम की मार के चलते गेहूं खराब हो सकता है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।

इसी समस्या को लेकर आज गुस्साए किसानों ने जिला कलेक्टर (डीसी) कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने मांग की कि जल्द से जल्द मंडी में पड़ी गेहूं की खरीद शुरू की जाए और उन्हें राहत दी जाए।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। वहीं, प्रशासन की ओर से किसानों को आश्वासन दिया गया है कि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।

International

RELATED ARTICLES