Monday, May 11, 2026

National

spot_img

देवनारायण मंदिर निर्माण और भागवत कथा में पहुंचे अशोक बैरवा, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत 

ब्यूरो चीफ: बृजेश त्रिवेदी, सवाई माधोपुर

खण्डार। सवाई माधोपुर जिले के खण्डार क्षेत्र स्थित पिलैण्डी गांव में पिछले सात दिनों से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व कैबिनेट मंत्री अशोक बैरवा ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ भाग लिया।

गांव में भगवान देवनारायण के भव्य मंदिर निर्माण, भगवान देवनारायण की मूर्ति स्थापना एवं प्राचीन लक्ष्मीनारायण मंदिर के जीर्णोद्धार के उपलक्ष्य में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री अशोक बैरवा का ग्रामीणों एवं हजारों श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जनसमुदाय द्वारा दिए गए स्नेह, समर्थन और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को मंदिर निर्माण एवं धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में दीपेन्द चौधरी, दीपक त्रिवेदी, ओम सिंगोरया, हरिओम गुर्जर, रामजी लाल गुर्जर, रूपनारायण गुर्जर, रवि कांकोरिया सहित अनेक ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

International

RELATED ARTICLES