Thursday, April 30, 2026

National

spot_img

भाट समाज की 21वीं वर्षगांठ श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न

ब्यूरो रिपोर्ट: राजेन्द्र खटीक, शाहपुरा

पण्डेर। कस्बे में भाट समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाई गई। आयोजन के तहत पूर्व संध्या पर भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें निर्गुणी भजन गायकों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। भजनों की मधुर धुनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

बुधवार सुबह 7:15 बजे लालोलाई तालाब स्थित शिव मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। यहां 51 जोड़ों ने हवन कुंड में बैठकर विधि-विधान से आहुतियां दीं। पंडित घीसा लाल तिवाड़ी एवं मनोज तिवाड़ी के सान्निध्य में मंत्रोच्चारण के साथ हवन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजा-अर्चना की।

हवन के पश्चात भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। इस यात्रा में 121 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। बैंड-बाजों और धार्मिक ध्वजों के साथ निकली शोभायात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

आयोजन में समाज के युवा, बुजुर्ग एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो समाज की एकजुटता और परंपराओं के प्रति आस्था का प्रतीक रहा। पूरे दिन कस्बे में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। कार्यक्रम के समापन पर सायं 5:15 बजे भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों एवं आमजन ने प्रसाद ग्रहण किया।

International

RELATED ARTICLES