Monday, April 27, 2026

National

spot_img

महिला सुरक्षा के लिए झुंझुनूं पुलिस की नई तकनीकी पहल

ब्यूरो चीफ: सुरेश सैनी, झुंझुनूं

झुंझुनू। महिलाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने और आमजन को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झुंझुनू पुलिस ने एक नई तकनीकी पहल शुरू की है। इसके तहत जिले में सार्वजनिक परिवहन साधनों में ‘राजकॉप सिटीजन एप’ के क्यूआर कोड युक्त पोस्टर लगाए जा रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर नागरिक तुरंत पुलिस से जुड़ सकें।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत (आरपीएस) के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। झुंझुनू पुलिस द्वारा बसों, ऑटो और टैक्सियों सहित विभिन्न सार्वजनिक वाहनों में क्यूआर कोड वाले पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं।

इन पोस्टरों पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन करते ही उपयोगकर्ता सीधे ‘राजकॉप सिटीजन एप’ के डाउनलोड पेज या संबंधित सेवा से जुड़ सकते हैं। इसके माध्यम से आमजन, विशेष रूप से महिलाएं, आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगी।

‘राजकॉप सिटीजन एप’ के जरिए नागरिक घर बैठे ही कई पुलिस सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। एप में आपातकालीन सहायता, शिकायत पंजीकरण, विभिन्न प्रकार के सत्यापन और अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया सरल और त्वरित हो जाती है।

झुंझुनू पुलिस का मानना है कि यह पहल महिलाओं में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करेगी तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने में मददगार साबित होगी।

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे राजस्थान पुलिस की सेवाओं से सीधे जुड़ने के लिए ‘राजकॉप सिटीजन एप’ इंस्टॉल करें तथा अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए इस पहल का हिस्सा बनें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

International

RELATED ARTICLES