ब्यूरो चीफ: इमरान खान, आबू रोड
सिरोही। जिला कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी जाहिर की और अशोक गहलोत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान “अशोक गहलोत जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद” के नारे भी लगाए गए।
जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा कार्यों का आयोजन करते हुए पक्षियों के लिए परिंदे लगाए गए, पौधारोपण किया गया तथा बच्चों को बिस्किट और फल वितरित किए गए।
मोहम्मद असलम ने कहा कि अशोक गहलोत को राजस्थान की राजनीति का “जादूगर” कहा जाता है। उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में शुरू की गई योजनाओं का लाभ आज भी प्रदेश की जनता को मिल रहा है। वहीं प्रदेश सचिव रफीक मोहम्मद ने कहा कि गहलोत ने हमेशा प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए कार्य किया है।
कार्यक्रम में नासिर भाई, फिरदौस अब्बासी, शकील कुरेशी, नासिर खान, मेहबूब भाटी, बाबू भाई, गजेंद्र काग, इकबाल भाई, अकबर भाई, जावेद भाटी, अब्दुल सत्तार, रणवीर सिंह सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




