ब्यूरो चीफ: उमेश पाठक, रीवा
रीवा जिले की सेमरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकवार में पारंपरिक फाग गीतों का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों ने फाग गीतों की जोरदार प्रस्तुति देकर पूरे गांव का माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। कलाकारों की मधुर प्रस्तुतियों ने ग्रामीणों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
फाग गीतों के माध्यम से कलाकारों ने रामायण, महाभारत, देवी-देवताओं और पारंपरिक होली गीतों का सुंदर वर्णन प्रस्तुत किया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना बल्कि क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने का भी एक सराहनीय प्रयास साबित हुआ।
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है। फाग गीत बुंदेलखंड और बघेलखंड क्षेत्र की प्राचीन लोक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिन्हें संरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर ग्रामीणों की बड़ी संख्या उपस्थित रही। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राघवेंद्र पाठक, हिम्मतलाल पाठक, भारतीय सर्व सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष उमेश पाठक, प्रकाश नारायण पाठक, आचार्य शास्त्री सुरेश शुक्ला, सुरेश पाठक, सरपंच यज्ञ त्रिपाठी, शंभू द्विवेदी, राम बहोर पाठक, राज बहोर पाठक, राजकुमार पाठक, कृष्ण कुमार पाठक, ददोली पाठक, विजय द्विवेदी, दिनेश पाठक सहित फगुआ मंडली के अनेक सदस्य मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम गांव की पहचान और विरासत को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।




