Wednesday, April 22, 2026

National

spot_img

सीतापुर में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन: 48 घंटे में लूट का खुलासा

ब्यूरो चीफ: विनीत सिंह

सीतापुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के लोहारबाग में महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने की वारदात का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बाइक सवार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के बाद मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। कपूर कुमार के नेतृत्व में स्वाट टीम और कोतवाली नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से जांच शुरू की।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान जलालुद्दीन के रूप में हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे आरएमपी ग्राउंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से लूटा गया मंगलसूत्र और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में भरोसा बढ़ा है।

International

RELATED ARTICLES